बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा–2025:कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने 21 परीक्षा केंद्र किए निर्धारित 7761 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा–2025 के लिए राज्यभर में 21 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।जारी सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एम.बी.पी.जी.कॉलेज हल्द्वानी,एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देहरादून,दून यूनिवर्सिटी देहरादून,राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर,लक्ष्मण सिंह मेहर परिसर पिथौरागढ़,चमन लाल डिग्री कॉलेज रुड़की,सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर,स्प्रिंग डेल स्कूल अल्मोड़ा,गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा,आर.सी.यू.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी,डॉ.एस.एन.नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग,हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा,कुमाऊँ केसरी पं.बदरीदत्त पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर,डॉ.पिताम्बर दत्त बर्थवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार,पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चम्पावत,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि,डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट,लेक्चर थिएटर फॉरेस्ट्री चौरास परिसर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय और एल.एम.एस.परिसर ऋषिकेश को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।विश्वविद्यालय के अनुसार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 7761 अभ्यर्थी शामिल होंगे।प्रवेश पत्र 11 सितम्बर से समर्पक पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं जिन्हें परीक्षार्थी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा की समुचित तैयारियों के साथ सहयोग प्रदान करें।
Spread the love