केदारनाथ धाम में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब विधायक ने जताया आभार और दी शुभकामनाएं
प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग श्रीनगर गढ़वाल।विश्वविख्यात धाम भगवान श्री केदारनाथ में श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का सैलाब निरंतर उमड़ रहा है। इस वर्ष की यात्रा के आरंभ से लेकर अब तक कुल 15,07,957 श्रद्धालु पवित्र धाम में बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।जिला प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार यातायात व्यवस्था बनाए रखने,यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस,प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य,चिकित्सा,पेयजल,बिजली,संचार,आवास,भोजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।धाम में तथा पैदल मार्गों पर व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग जिला प्रशासन एवं श्री बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा की जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं।केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वर्षा ऋतु के बाद तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा हेतु सशक्त योजनाएं बनाई गई हैं तथा यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2013 की आपदा के उपरांत केदारपुरी के पुनर्निर्माण एवं यात्रा को सुगम बनाने हेतु लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। हाल ही में जनपद में आई आपदा के समय भी प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड पहुंचकर प्रभावितों के लिए 1200 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज उपलब्ध कराया गया,जो कि प्रधानमंत्री की राज्य एवं यहां की जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।विधायक आशा नौटियाल ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
Spread the love