Spread the love

महिला पतंजलि योग समिति ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में वितरित की राहत सामग्री

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।महिला पतंजलि योगपीठ उत्तराखण्ड़ की टीम ने थराली,देवाल,चपड़स्यूं,छेनागाड, बसुकेदार व उत्तरकाशी में आयी भीषण त्रासदी में प्रभावितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। महिला पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह सुशीला मेवाड़,गुड्डी भण्डारी,मुन्नी,वीरा,राजेश्वरी देवी,सुषमा,ऊषा,तनूजा,बसुमति बिष्ट,पुष्पा,हेमन्ती,कुशला और बीरेंद्र सिंह रावत आदि ने आपदा राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने संपूर्ण देशवासियों से इस आपदा में प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति ने कहा कि इस त्रासदी में जो जीवन समाप्त हो गए उन्हें तो कोई लौटा नहीं सकता,लेकिन प्रभावित परिवारों के रोजमर्रा की नितांत आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा,चावल,दालें,नमक,मसाले,बरसात से बचने के लिए तिरपाल,टूथपेस्ट,ब्रश,साबुन आदि सामग्री समिति ने वितरित की है। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता होने पर आपदा पीड़ितों की ओर मदद की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ-साथ बड़ी स्वदेशी कंपनियों को भी आड़े हाथों लिया। कहा ये कंपनियां उत्तराखंड में केवल पैसा कमाने आती हैं,जबकि आपदा के समय इन्हें मदद के लिए हाथ आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अमेरिका की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर लक्ष्मी शाह,सुशीला मेवाड़,गुड्डी भण्डारी,मुन्नी,वीरा,राजेश्वरी देवी,सुषमा,ऊषा,तनूजा,बसुमति बिष्ट,पुष्पा,हेमन्ती,कुशला,बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp