Spread the love

रुद्रप्रयाग के ग्राम चिनग्वाड में विधिक जागरूकता शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश,रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह के आदेशानुसार शनिवार को ग्राम चिनग्वाड में शनिवार को घरेलू हिंसा अधिनियम,पॉक्सो अधिनियम,माता पिता भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी अधिनियम विषयों पर वृहद विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसी अवसर पर रामकृष्ण मिशन के विवेकानंद नेत्रालय की और से ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क शिविर भी लगाया गया जिसमे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी,ग्राम प्रधान दीपक बिष्ट,रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री,न्याय मित्र देवेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के हितों में हो रहे विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp