Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जनपद रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा विभिन्न जनहितकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।इसके उपरांत विकास भवन सभागार में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृद्धजनों के सम्मान,सहयोग एवं उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं,उनके अनुभवों व मार्गदर्शन से ही समाज एवं युवा पीढ़ी सही दिशा प्राप्त करती है। उन्होंने वृद्ध व्यक्तियों के प्रति अच्छा व्यवहार एवं संवेदनशील दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निबंध एवं ड्राइंग/पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्राइंग/पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-कु.दिव्या,कक्षा-9,स्वामी परमानन्द विद्या मन्दिर,ऊखीमठ,द्वितीय स्थान-अर्शान,कक्षा-7,नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी हाई स्कूल,गुप्तकाशी,तृतीय स्थान-कु.इशिका,कक्षा-8,रा.इ.का.कोटबांगर ने प्राप्त किया वहीं निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग-कक्षा 4 से 8 तक में प्रथम स्थान-कु.आयुषी,कक्षा-8,नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी हाई स्कूल,गुप्तकाशी,द्वितीय स्थान-कु.सुहानी,कक्षा-6,नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी हाई स्कूल,गुप्तकाशी ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग-कक्षा 9 से 12 तक) में प्रथम स्थान-कु.स्नेहा रावत,कक्षा-12,रा.इ.का.कोटबांगर,द्वितीय स्थान-कु.इशिका राणा,कक्षा-9,डाॅ.जैक्सविन नेशनल स्कूल,गुप्तकाशी,तृतीय स्थान-कु.खुशी,कक्षा-10,नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी, गुप्तकाशी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने वृद्धजनों के सम्मान,सेवा एवं सहयोग के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp