राजकीय उप जिला चिकित्सालय की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 201 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। साथ ही उपस्थित मरीजों को निःशुल्क दवाएँ भी वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.राकेश ढोड़ी एवं डीएसडब्ल्यू प्रो.ओपी गुंसाई ने किया। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में कैंप लगाने पर डाक्टरों का आभार प्रकट किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विमल गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप हाइपरटेंशन के 15,मधुमेह डायबिटीज़ के 7,दंत रोग के 15 मामलों की पहचान की गई। वहीं ब्लड शुगर की 33 तथा हीमोग्लोबिन की 67 जांचें की गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ नजदीक ही मिल सकें। शिविर में मरीजों का परीक्षण करने एवं परामर्श देने वाले चिकित्सकों की टीम में डॉ.विमल गुसाईं,डॉ.रचित गर्ग,डॉ.दिग्पाल दत्त,डॉ.सौरभ,डॉ.मोहित,डॉ.मारिषा पंवार गर्ग,डॉ.नितीश,डॉ.प्ररेणा,डॉ.नैथानी एच.एन.बी.मेडिकल ऑफिसर शामिल रहे। इसके साथ ही फार्मासिस्ट दीपक राणा,फार्मासिस्ट रविंद्र भारद्वाज,ऑप्टोमेट्रिस्ट जे.पी.वर्मा,यशपाल चौधरी,अनिल कनियाल और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम काउंसलर मनमोहन सिंह ने भी सेवाएँ प्रदान कीं।शिविर के दौरान छात्रों एवं कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता के बारे में भी अवगत कराया गया। मौके पर डॉ.मारिषा पंवार ने सभी उपस्थितों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मरीजों की देखभाल हेतु शपथ दिलाई।स्थानीय लोगों एवं विश्वविद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि आम जनता को समय पर रोगों की जानकारी मिले और उपचार उपलब्ध हो सके।
Spread the love