Spread the love

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार विश्व पोलियो दिवस के तहत उप जिला अस्पताल श्रीनगर में पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में विश्व पोलियो दिवस के तहत उप जिला अस्पताल श्रीनगर मैं एक पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए इस अवसर पर सिविल जज [जूनियर डिवीजन] कुमारी अलका ने कहा कि 12 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो अभियान एक उत्कृष्ट पहल है इससे न केवल बच्चों को प्रतिरक्षण मिलता है बल्कि समाज में स्वास्थ्य एवं विधिक अधिकारों की जागरूकता भी बढ़ती है उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और उनको स्वस्थ सुरक्षित रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से हमें यह सुनिश्चित करना हैं कि उत्तराखंड का हर बच्चा पोलियो मुक्त रहे इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पाथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,डिस्ट्रिकट गवर्नर,रोटरी नितिन अग्रवाल,श्रीनगर रोटरी सचिव संजय सिंह रावत,डॉक्टर अजय गोयल,डॉ.हरीश भट्ट,डॉक्टर शुभम बंगवाल,डॉक्टर दीक्षा,डॉक्टर के.के गुप्ता,एडवोकेट भुपेंद्र पुंडीर,उषा चौधरी,खिलेनद्र चौधरी,बृजेश भट्ट,अनूप घिल्डियाल,ओम प्रकाश गोदियाल,राकेश आहूजा,फार्मासिस्ट काला पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,प्रीति बिष्ट,प्रकाश नेगी,रोशनी देवी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट,आनंद भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp