Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर में प्रतिभाओं ने दिखाई कला और अभिव्यक्ति की चमक

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।29 अक्टूबर 2025-रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,श्रीनगर में आज विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण,कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड कीर्तिनगर,टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आयोजित हुआ।आयोजन में क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल और मगन दास (पीआरडी) ने समन्वयक की भूमिका निभाई।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान-अंशुल रावत
द्वितीय स्थान-स्नेहल रावत
तृतीय स्थान-वैभव दलियाल
कविता लेखन प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान-खुशी नेगी
द्वितीय स्थान-नव्या बिष्ट
तृतीय स्थान-सौम्या जयारा
भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान-नेहा पंवार
द्वितीय स्थान-अक्षरा निजवाला
तृतीय स्थान-अनुराधा लिंगवाल
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.रेखा उनियाल ने युवा कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता और सृजनशीलता को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp