ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत पर स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित की प्रशिक्षण कार्यशाला
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त अभियान के तहत विकासखंड कोट में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों हेतु तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत को लेकर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार एन.टी.सी.पी.श्वेता गुसाई द्वारा गांव को तंबाकू मुक्त कराए जाने के लिए गांव में कोटपा एक्ट की धारा 4 तथा 6 के अनुपालन तथा गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों सरकारी भवनों स्कूलों में जनजागरूकता हेतु तंबाकू निषेध प्रचार प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने के साथ ही मौजूद ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को धूम्रपान निषेध के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित विजल्वाण,ग्राम प्रधान कोट प्रियंका,ग्राम प्रधान सांझण पवन जुयाल,ग्राम प्रधान कोठी उदय सिंह,सोशल वर्कर अरुणा उनियाल आई.ई.सी.समन्वयक शकुंतला नेगी सिद्धार्थ,कमलदीप के साथ ही अन्य ग्राम प्रधान व खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love