पौड़ी पुलिस की गहन विवेचना से गुमशुदा युवक प्रकरण का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 23 सितंबर 2025 को अरूण कुमार बडोला,निवासी- असवालस्यूं,पौड़ी द्वारा थाना सतपुली पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि गणेश शंकर बलूनी एवं सुधीर चन्द बडोला ने उसके भाई विमल चन्द्र बडोला को फोन पर डराकर,धमकाकर व बहला-फुसलाकर सतपुली बुलाया,जिसके बाद से वह लापता हो गया। इस संबंध में थाना सतपुली पर मुकदमा अपराध संख्या पंजीकृत किया गया।विवेचना द्वारा की गयी विवेचनात्मक कार्यवाही तथा मामले की तह तक पहुँचने हेतु लगातार साक्ष्य संकलन,मोबाइल लोकेशन विश्लेषण,तकनीकी सर्विलांस एवं स्थानीय सूचनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इसी क्रम में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को सतपुली क्षेत्रान्तर्गत उखलेत से गुमशुदा विमल बडोला का नर कंकाल बरामद हुआ।पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत अवशेषों को आवश्यक फोरेंसिक परीक्षण हेतु भेजा गया। गहन विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों सुधीर चन्द बडोला एवं गणेश शंकर बलूनी की संलिप्तता प्रकाश में आई।तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 4 नवंबर 2025 को दोनों वांछित अभियुक्तों को सतपुली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट सतपुली के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम,सुधीर चन्द बडोला उम्र 39 वर्ष पुत्र स्व.जगदीश प्रसाद बडोला,निवासी-धोलीधार,कुड़ी अस्वालस्यु,जनपद पौड़ी गढ़वाल,गणेश शंकर बलूनी उम्र 41 वर्ष पुत्र स्व.हरिप्रसाद बलूनी,निवासी-जामरी,पट्टी कंडवालस्यु,जनपद पौड़ी गढ़वाल,पुलिस टीम,Si रियाज अहमद
कांस्टेबल 363 सुरेश।
Spread the love