Spread the love

महाराष्ट्र से ऋषिकेश पहुंचा नाबालिग बालक पुलिस की तत्परता ने बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 4 नवंबर 2025 की सायं को जानकी सेतु चौकी में नियुक्त खोया पाया स्क्वाड के हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह गंगा घाटों पर संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बालक असहज अवस्था में अकेला घूमता हुआ पाया गया।जब पुलिस कर्मी द्वारा बालक से जानकारी की तो पता चला कि वह दिनांक 1 नवंबर 2025 को जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से बिना बताए घर से हरिद्वार/ऋषिकेश घूमने निकल आया था। बालक द्वारा बताया कि अब मैं भटक गया हुं और मैं यहां किसी को जानता भी नहीं हूं। जिस पर पुलिस कर्मी द्वारा नाबालिग को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाया गया जहां पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत किशोर के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। जाँच में ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिग के संबंध में थाना भद्रावती,जनपद- चंद्रपुर,महाराष्ट्र में गुमशुदगी पंजीकृत है।थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा बालक की कुशलता के सम्बन्ध में परिजनों को जानकारी दी गई जिस पर आज दिनांक 6 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र पुलिस के सहायक निरीक्षक मोहन धोंगडे तथा बालक के ताऊजी शिवराज बान्दुकर थाना लक्ष्मणझूला पहुँचे,जहाँ आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।बालक के ताऊ द्वारा अपने भतीजे को सुरक्षित पाकर पौड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।पुलिस टीम,हेड का.महिपाल सिंह,HG प्रेरणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp