श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में विधायक विनोद कंडारी बोले मेले हमारी संस्कृति के द्योतक मेयर आरती भंडारी ने जताया आभार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की चौथी संध्या में सांस्कृतिक रंगों और लोकधुनों के बीच देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक कंडारी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं के द्योतक हैं। इन आयोजनों से समाज में एकता,भाईचारे और लोकसंस्कृति के प्रति सम्मान की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला लगातार नई पहचान बना रहा है और श्रीनगर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रहा है। विधायक ने नगर निगम श्रीनगर और स्थानीय नागरिकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मेयर आरती भंडारी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां इस मेले की सबसे बड़ी पहचान हैं। नगर निगम भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को अधिक भव्य रूप देने का निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,भानु प्रताप सिंह रावत,आशीष माहेश्वरी,बलबीर कंडारी,दिनेश असवाल,नगर आयुक्त नुपुर वर्मा तथा निगम के पार्षदगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love