उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय में हुआ रजत जयंती समारोह युवाओं ने जाना राज्य निर्माण में अपनी भूमिका
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिड़ला परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बी.के.पीयूष रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए और उन्हें मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर ओंकार प्रकाश गुसाईं ने की। उन्होंने उत्तराखंड का विकास क्या पाया,क्या खोया विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र फर्स्वाण ने राज्य निर्माण में जन आंदोलनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ.जे.पी.मेहता,कार्यवाहक कुलसचिव डॉ.अनीश,डॉ.सुरेंद्र बिष्ट तथा छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट मंचासीन रहे और सभी ने राज्य निर्माण की प्रक्रिया पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में योगदान के लिए देवेंद्र फर्स्वाण और डॉ.जे.पी.मेहता को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राकेश नेगी ‘अनंत’ ने किया।
Spread the love