Spread the love

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरी क्यूटनेस: बेबी शो में बच्चों की मुस्कान ने जीता सबका दिल

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित बेबी शो प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नों की प्यारी मुस्कान और मासूम अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया। मंच पर छोटे बच्चों ने आत्मविश्वास और चंचलता से ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे। 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान अध्ययन रावत,द्वितीय स्थान सानवि और कृत्वी,जबकि तृतीय स्थान दिव्या और माधव ने प्राप्त किया। वहीं 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान अवनिका,विराज डोभाल और तृषा भंडारी,द्वितीय स्थान आरोही तथा तृतीय स्थान अक्षत,रुद्रांश और सलोनी ने हासिल किया। निर्णायक डॉ.गोविंद पुजारी,डॉ.विमल गुसाईं और डाक्टर अंकिता गिरी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की मासूमियत और माता-पिता का उत्साह देखते ही बनता था। निर्णायकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं,बल्कि अभिभावकों में भी सकारात्मक जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp