एकल व वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जान रही पौड़ी पुलिस: लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में बनी चार विशेष टीमें
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पौड़ी जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एकल व वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ व एकल नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल जान रही हैं,उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल समाधान भी कर रही हैं। साथ ही पुलिस कर्मी उन्हें साइबर सुरक्षा,डिजिटल गिरफ्तारी और अन्य अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष पैथवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है,ताकि पुलिस टीम उनसे हर समय संपर्क में रह सके और किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। इस अभियान में उप निरीक्षक राजेश असवाल,लक्ष्मण सिंह कुंवर,सुरेंद्र सिंह,राहुल,महेंद्र सिंह,चंद्रशेखर,नरेश और विनोद दिलवाल शामिल हैं। पुलिस टीम आगे भी लगातार एकल और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछती रहेगी।
Spread the love