बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की छठवीं संध्या में सजी सांस्कृतिक झलकियां वन मंत्री सुबोध उनियाल रहे मुख्य अतिथि
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की छठवीं संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड ने बीते 25 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में यह राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बैकुण्ठ मेला हमारी सांस्कृतिक एकता,लोक परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण की भावना को सशक्त बनाते हैं।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के वाहक हैं,जो समाज को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बैकुण्ठ मेला श्रीनगर की पहचान बन चुका है,और इसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ सदैव आकर्षण का केंद्र रहती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,जनप्रतिनिधि,अधिकारी और सांस्कृतिक दलों के कलाकार उपस्थित रहे, जिन्होंने रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
Spread the love