Spread the love

बार एसोसिएशन श्रीनगर ने आचार्य शंभू प्रसाद नौटियाल के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने स्वर्गीय शंभू प्रसाद नौटियाल आचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वर्गीय शंभू प्रसाद नौटियाल आचार्य सहज सुलभ स्वभाव के व्यक्ति थे वह संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे एवंसभी सामाजिक कार्यों धार्मिक कार्यों में उनका योगदान होता था उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसका भरा जाना असंभव है अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने भी स्वर्गीय शंभू प्रसाद नौटियाल आचार्य के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शंभू प्रसाद नौटियाल आचार्य के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहराशोक प्रकट करती है शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर दीपक भंडारी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,परमानंद मेठाणी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी,सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला,ओम प्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेला,राजेश जैन,रतन सिंह बिष्ट,नितेश,भारती,गौरव,उपाध्याय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp