Spread the love

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद के सभी थाना,कोतवाली एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा,साइबर जागरूकता,महिला सुरक्षा,नशा उन्मूलन तथा यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर विभिन्न मंचों के माध्यम से आमजन तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। जनजागरूकता की इसी पहल के तहत महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल टीम द्वारा आवास विकास मैदान,श्रीनगर में चल रहे बैकुंठ चतुर्दशी मेले में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंगल दलों एवं शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को साइबर अपराध,महिला सुरक्षा,बाल अपराध,यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी की पहचान और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन नंबर-1090 महिला हेल्पलाइन,112 आपातकालीन सहायता,1930 साइबर हेल्पलाइन,के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp