पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आशु तोमर ने जीता ओवरऑल खिताब
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीनगर के प्रतिभावान खिलाड़ी आशु तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। आशु ने कुल 615 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु तोमर की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी माता भारती तोमर,जो गोला बाजार में कपड़ों की दुकान चलाती हैं,बेटे की उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं। नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बडथ्वाल ने आशु को बधाई देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और संचालन समिति विशेष धन्यवाद की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती हैं।
Spread the love