बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में पिट्ठू प्रतियोगिता संपन्न महिला वर्ग में SGRR स्कूल और पुरुष वर्ग में रेनबो स्कूल रहे विजेता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रद्धा,उल्लास और खेल भावना के माहौल में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आयोजित पिट्ठू प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई,जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला वर्ग में SGRR स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि सेंट थेरेसा स्कूल द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में रेनबो स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया और SGRR स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन,टीम भावना और ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में विद्यार्थियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने योग्य था।प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकों और मेले समिति का विशेष सहयोग रहा।
Spread the love