बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न रांशी स्टेडियम पौड़ी विजेता और देहरादून उपविजेता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित स्व.हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे। हर सेट में बढ़त बदलती रही और अंततः रांशी स्टेडियम पौड़ी की टीम ने देहरादून को मात्र एक अंक से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ₹31,000 और उपविजेता टीम को ₹21,000 की धनराशि श्रीमती बसंती नेगी द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला न सिर्फ रोमांचक था,बल्कि महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा और संघर्षशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। मेयर आरती भंडारी ने आयोजन समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन की सराहना की।
Spread the love