बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजीव तोमर ने दो वर्गों में जीते खिताब महिला वर्ग में स्नेहा रावत रहीं विजेता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आयोजित महिला एवं ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और जोश का प्रदर्शन किया। मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे,जिनमें हर अंक पर दर्शकों की तालियाँ गूंजती रहीं। महिला ओपन वर्ग में स्नेहा रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया,जबकि ज्योति उपविजेता रहीं।ओपन सिंगल वर्ग में राजीव तोमर ने शानदार खेल दिखाकर खिताब जीता और प्रशांत रावत उपविजेता रहे। वहीं ओपन डबल वर्ग में राजीव तोमर और अमन नेगी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल से प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि पी.ममगांई और प्रशांत रावत की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को ₹21,000 और उपविजेताओं को ₹11,000 की नगद धनराशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही,जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ युवाओं को अनुशासन,आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाती हैं। महापौर भंडारी ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
Spread the love