प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण परीक्षार्थियों की संख्या तथा परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में जनपद हरिद्वार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 48 हजार 320 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 25 हजार 239 तथा इंटरमीडिएट के 23 हजार 81 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जनपद में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 17 एकल परीक्षा केंद्र और 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 25 हजार 239 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 12 हजार 485 बालक और 11 हजार 952 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में 550 बालक और 252 बालिकाएं परीक्षा देंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23 हजार 81 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 11 हजार 218 बालक और 10 हजार 406 बालिकाएं शामिल हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में 937 बालक और 520 बालिकाएं परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बिजली पेयजल शौचालय और छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार रुड़की की खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी शानै करीम सिद्दीकी राजकीय इंटर कॉलेज गैण्डीखाता के प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की की प्रधानाचार्य नीलम कटियार तथा प्रशासनिक अधिकारी रश्मि गुप्ता उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला और उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी भी बैठक में शामिल हुए।
