Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 69 चालान किए गए और 9 वाहनों को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत श्यामपुर ऋषिकुल जगजीतपुर मिस्सरपुर देवपुरा सिडकुल सहित अन्य क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मालवाहक वाहनों बसों मोटर कैब ई-रिक्शा तिपहिया और दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए जिन पर परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। ओवरलोडिंग और परमिट उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने बिना वैध परमिट वाहन संचालित करने और बसों में परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने पर भी कार्रवाई की गई। चेकिंग के संकेत की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई जांच के लिए संकेत देने के बावजूद वाहन नहीं रोकने और निर्देशों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने बिना बीमा वाहन संचालित करने और आवश्यक वाहन अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा गलत लेन में वाहन चलाने प्रतिबंधित स्थान पर वाहन खड़ा करने निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीयन चिह्न प्रदर्शित नहीं करने और वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने जैसे उल्लंघनों पर भी चालान किए गए। कर संबंधी अभिलेख और उत्तराखंड प्रवेश उपकर प्रस्तुत नहीं करने के मामले भी कार्रवाई के दायरे में आए। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा पर जोर त्योहारी सीजन में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन विभाग ने सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है। वाहन चालकों और संचालकों से कहा गया है कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी या माल न ढोएं। वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखें और चेकिंग के दौरान अधिकारियों का सहयोग करें। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन करते हुए ही वाहनों का संचालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed