Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की ओर से लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाने वाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्राओं के क्रम में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की पहली पदयात्रा 31 अक्टूबर को श्रीनगर मंडल में आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल सांसद सहित लोकसभा क्षेत्र की सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग सात हजार से दस हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पदयात्रा श्रीनगर के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को श्रीनगर मंडल कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा के प्रभारी एवं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवांण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत को पदयात्रा का संयोजक बनाया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने और सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट नगर निगम की मेयर आरती भंडारी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी दिनेश पटवाल शुभम प्रभाकर पंकज सती वासुदेव कंडारी ललिता नेगी गुड्डी गैरोला मीना असवाल सुरेंद्र सिंह नेगी और दिनेश असवाल सहित पार्षद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed