Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस के जवानों ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स के सहयोग से प्रेमनगर आश्रम के पास स्थित मां गंगा और आसपास के घाटों पर वृहद सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा घाटों से पॉलीथिन सहित अन्य अपशिष्ट हटाया गया। इस अभियान के माध्यम से आमजन को मां गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया और गंगा के जल तथा घाटों की निरंतर सफाई के लिए जनता से सतत सहयोग की अपील की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित इस सफाई अभियान की अगुवाई सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार ने की। अभियान में पुलिस के जवानों ने पूरे जोश और लगन के साथ प्रतिभाग किया। जवानों ने प्रेमनगर आश्रम घाट के पास सफाई करते हुए गंगा और आसपास के घाटों पर फैले अपशिष्ट को हटाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि मां गंगा जनमानस की श्रद्धा की प्रतीक हैं। गंगा के जल और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। पुलिस ने आमजन से मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed