प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को महानगर कार्यालय में आगामी दो नवंबर को आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा संगठनात्मक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पदयात्रा के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा ऊर्जा और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदयात्रा के उद्देश्य महत्व और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पदयात्रा की तैयारियों में जुट जाएं तथा आमजन तक इसका संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता अनुशासन और सक्रिय सहभागिता से ही संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि दो नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों जनहित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रही है। पदयात्रा के माध्यम से जनता तक संगठन का संदेश पहुंचाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान देश के लोकतंत्र और युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कांग्रेस पर समाज में भ्रम फैलाने और युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेनजी के नाम पर युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से भटकाने और विरोध के माध्यम से अराजकता का माहौल पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में महानगर प्रभारी राकेश गिरी और सह प्रभारी संजय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का समन्वय के साथ निर्वहन करना होगा। इस अवसर पर महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी और विजेंद्र थपलियाल सहित महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सुनील शर्मा ओम कक्कड़ मोहित शर्मा सुरेंद्र राणा पूनम मंगाई विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम नौटियाल सुमन सिंह कुलदीप पंत पूनम शर्मा और सुषमा कुकरेती मौजूद रहे। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष पार्षद और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
