Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने डॉ.विश्वेश ‘वाग्मी’

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर कमला चौहान के सेवानिवृत्त होने के उपरांत डॉ.विश्वेश ‘वाग्मी’ को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ.वाग्मी ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय दर्शन,विशेष रूप से न्याय–वैशेषिक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। वे अपने गहन ज्ञान,अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से विभाग को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो.मंजुला राणा,डॉ.अनूप सेमवाल, डॉ.कपिल पंवार,डॉ.बालकृष्ण बधानी सहित शिक्षकों और सहकर्मियों ने डॉ.वाग्मी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp