बैकुंठ चतुर्दशी मेले में मास्टर्स युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न,होशियार सिंह पंखोली युगल गौड़ की जोड़ी विजेता बनी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रद्धा और उत्साह से भरे बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित मास्टर्स युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में होशियार सिंह पंखोली और युगल गौड़ की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया,जबकि हीरा सिंह बिष्ट और कमलेश थपलियाल की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹21 हजार तथा उपविजेता टीम को ₹11 हजार की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार दीपक भंडारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के समन्वयक संदीप रावत ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
Spread the love