Spread the love

लक्ष्मणझूला पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपदभर में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील और निरोधात्मक कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के अनुसार,न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीम ने भरत (26 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी बुद्ध बिहार,दिल्ली और आकाश (38 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में लंबित प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल रहे:उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल,अवसर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल चंद्रपाल,कांस्टेबल सतपाल भंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp