ड्रिंक एंड ड्राइव पर चमोली पुलिस की सख्ती जारी शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला चालक गिरफ्तार वाहन सीज
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा दिए गए के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को थाना गैरसैण पुलिस द्वारा दिवालीखाल के समीप चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK-13B-1810 के चालक नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र केदार सिंह रावत,निवासी जनपद रुद्रप्रयाग शराब के नशे में तेज़ी व लापरवाही से बिना लाइसेंस एवं अन्य वैध कागजातों के वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने चालक उपरोक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश है जो सड़क पर दूसरों की जान को खतरे में डालेगा,वह सीधे जेल जाएगा। पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में ट्रिपल राइडिंग,बिना हेलमेट,ओवर स्पीड व नशे में ड्राइविंग व अन्य यातायात के नियमों का उल्लघन करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
Spread the love