रेनबो पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर खेल महोत्सव का उल्लासपूर्ण आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज 14 नवंबर 2025 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के छात्रों का खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल एवं उपप्रबंधक रिद्धिस उनियाल द्वारा नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय का ध्वज आरोहित कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई।विद्यालय के आकर्षक बैंड ने मंच के सामने से गुजरते हुए ध्वज को सलामी दी। सब जूनियर वर्ग की चैंपियन खिलाड़ी कदर परवीन ने मशाल प्रज्वलित कर खेल महोत्सव की मशाल यात्रा का नेतृत्व किया।अन्य विद्यार्थियों ने भी उनके साथ विद्यालय परिसर में मशाल घुमाकर खेलो और आगे बढ़ो का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक खेल महोत्सव की औपचारिक घोषणा की,जिसके बाद नर्सरी,एलकेजी और यूकेजी वर्ग के लिए कुर्सी दौड़,गुब्बारा दौड़ और बॉल रेस जैसे मनोरंजक खेल संपन्न हुए। कक्षा पहली से पाँचवीं तक के बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़,चम्मच दौड़,बोरा दौड़,रिंग दौड़,मेंढक दौड़,लंबी कूद,बॉल एंड बकेट रेस सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। बच्चों ने सभी खेलों में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया तथा पूरे आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने पर प्रधानाचार्य ने विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। कक्षा पाँचवीं की छात्रा पल्लवी को 100 मीटर दौड़,सेक दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने खेल महोत्सव के सफल समापन की घोषणा की।
Spread the love