Spread the love

नशे में हंगामा कर रहे युवक को थाना नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 16 नवंबर 2025 को थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि अशोक बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह बिष्ट,निवासी ग्राम फ़रखेत उम्र 22 वर्ष अपने घर में शराब के नशे में धुत्त होकर परिजनों से मारपीट, गाली-गलौच और हंगामा कर रहा है। युवक की हरकतों के कारण आस-पास के लोग भय और असुविधा में थे। जिससे गाँव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नन्दानगर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने युवक को बार-बार समझाने,शान्त रहने और स्थिति को संभालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन युवक नशे में पूरी तरह बेकाबू होकर लगातार उत्पात मचाता रहा और पुलिस व परिजनों से अभद्रता करता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक अशोक बिष्ट को मौके से गिरफ्तार किया। जिसके पश्चात उसके विरूद्ध के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नशे में मारपीट,अभद्र भाषा का प्रयोग तथा सार्वजनिक रूप से हंगामा करना एक दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य न केवल पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करते हैं,बल्कि सामाजिक शांति एवं जन-सुरक्षा के लिए भी गंभीर व्यवधान उत्पन्न करते हैं। चमोली पुलिस द्वारा इस प्रकार की असामाजिक एवं अवांछनीय गतिविधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।पुलिस टीम,का.हरेंद्र सिंह, पीआरडी राकेश भारती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp