चमोली पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान-गौचर मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को दिए डिजिटल सुरक्षा के मंत्र
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को मेला थाना गौचर पुलिस द्वारा मेले में उपस्थित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण,विद्यार्थियों एवं आमजन के मध्य साइबर अपराधों के प्रति एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने हेतु आवश्यक सावधानियों से अवगत कराना था। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी,डिजिटल अरेस्ट,बैंकिंग–UPI फ्रॉड,सोशल मीडिया हैकिंग,फेक लिंक,ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह संदेश दिया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें,OTP/पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल ब्लॉक करने हेतु Sanchar Sathi Portal के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई,जिससे मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना समाप्त की जा सके। उपस्थित लोगों को Cyber Helpline No.1930 के बारे में भी जागरूक किया गया,ताकि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कर आर्थिक क्षति को रोका जा सके। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी,शिक्षक,अभिभावक एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। चमोली पुलिस का यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आमजन साइबर अपराधों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक हो।
Spread the love