Spread the love

संघ शताब्दी वर्ष: थलीसैंण में जखोला गाँव से व्यापक गृह सम्पर्क अभियान की व्यापक शुरुआत

प्रदीप कुमार
थलीसैंण/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विशेष आयोजनों की श्रृंखला में थलीसैंण सांगठनिक जिले में व्यापक गृह सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की प्रथम कड़ी के रूप में स्वयंसेवकों ने जखोला गाँव का चयन किया,जहाँ घर-घर जाकर समाजजागरण और जनसंपर्क के संदेश को विस्तृत रूप में साझा किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को संघ द्वारा निर्धारित पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य,स्व-बोध और कुटुंब प्रबोधन के बारे में सरल भाषा में समझाया। परिवारों को बताया गया कि यह पंच परिवर्तन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शताब्दी वर्ष का मुख्य आधार है। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ द्वारा वर्षों से किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों,सामाजिक अभियानों और गांवों में चल रहे जनहित प्रयासों की जानकारी भी साझा की। अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर जागरूकता बढ़ाना,पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना बताया गया। ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया और अभियान में अपनी भागीदारी और सहयोग का भरोसा दिया। कई बुजुर्गों ने इस पहल को गांव के लिए सकारात्मक कदम बताया। यह गृह सम्पर्क अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। निर्धारित अवधि में जिले के प्रत्येक गांव और हर घर तक पहुँचकर समाजजागरण का संदेश देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में राहुल विभाग प्रचारक पौड़ी,लालता प्रसाद ममगई, ब्रह्मानंद और मोहित सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp