Spread the love

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अस्पतालों की जांच 6 अस्पतालों पर लगाया जुर्माना

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 17 नवंबर को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ.रमेश कुंवर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित लविश क्लीनिंक,आदित्य क्लीनिंक,मैक्स मेडिकेयर धनपुरा स्थित L.m हॉस्पिटल,ग्लोबल हॉस्पिटल क्लासिक हॉस्पिटल,वेल केयर हॉस्पिटल एवं गैलेक्सी हॉस्पिटल में औचक निरिक्षण किया गया।निरिक्षण के दौरान पाया गया की चिकित्सालयों में बिना चिकित्सको एवं प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ के चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है इसके अलावा चिकित्सालय संचालन हेतु आवशयक न्यूनतम मानकों के जैसे मेडिकल वेस्ट निस्तारण एवं अग्नी शमन सम्बंधित नियमो का पालन भी नहीं किया जा रहा है जिस कारण उक्त चिकित्सालयों पर नैदानिक स्थापना अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक चिकित्सालय पर रूपय 50000 का आर्थिक दंड निर्धारित करते हुए चिकित्सालय के पंजीकरण एवं आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। निरिक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ.रमेश कुंवर के साथ राजन ठाकुर कनिष्ठ सहायक,अवनीश कुमार STS उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp