Spread the love

मजदूर दिवस पर श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ स्वीप टीम ने किया जागरूक

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।बृहस्पतिवार 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर निर्माण व अन्य कार्यों के मजदूरों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप डाॅ.जीएस खाती के निर्देशन में स्वीप टीम द्वारा जनपद के सुमेरपुर व खांखरा में रेलवे निर्माण कार्यों में काम कर रहे मजदूरों तथा जिला उद्योग केंद्र के निर्देशन में भटवाड़ीसैण में श्रमिकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्हें पारितोषिक भी वितरित किए गए। जेक्सवीन स्कूल गुप्तकाशी द्वारा मतदाता जागरूकता नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा तिलवाड़ा में केदारा उद्योग केंद्र में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश,स्वीप संयोजक डॉ.विनोद यादव तथा सुपरवाइजर सहित अनेक मजदूरों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp