Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नगर निगम श्रीनगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 1 मई 2025 को स्थान नगर निगम श्रीनगर,गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी,सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय आदि उपस्थित रहे। उक्त शिविर के दौरान सिविल जज (जू.डि.) कु.अलका द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के विषय में जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp