Spread the love

लक्ष्मणझूला पुलिस ने वाहन चेकिंग में महिंद्रा मैक्स से तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष-2025 तक प्रदेश को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम,नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख़्त चैकिंग एवं कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 18 नवंबर 2025 को गरुड़ चट्टी बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।चेकिंग के दौरान महिंद्रा मैक्स वाहन संख्या UA04E-3079 की डिग्गी से तीन पेटी (कुल 36 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1) बरामद की गई। वाहन चालक भारत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का नाम पता,भारत सिंह पुत्र महावीर सिंह,निवासी-नाली खाल डबरा,थाना-कोटद्वार,जिला पौड़ी गढ़वाल,पुलिस टीम,मुख्य आरक्षी सुनील असवाल,मुख्य आरक्षी रविन्द्र भोज,पी.आ.डी. संजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp