स्वास्थ्य विभाग पौड़ी में एनक्यूएएस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छता व गुणवत्ता सुधार पर ज़ोर
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्यूएएस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टीम द्वारा कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों को जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं व रोगियों के उपचार की गुणवत्ता को बढ़ाए जाने के तरीकों के बारे में बताया गया,इसके साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के सही तरीके से निस्तारण व क्वालिटी एश्योरेंस से चिकित्सालयों में स्वच्छता के साथ ही इनफेक्शन से बचाव आदि विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने मौजूद प्रतिभागियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों में मानकों के अनुसार स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारुल गोयल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में क्वालिटी एश्योरेंस के अंतर्गत कार्य करना है,तथा समय-समय पर असेसमेंट कर एनक्यूएएस चेकलिस्ट के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का आंकलन करना है। जिसमें असेसमेंट जनपद एवं राज्य स्तर से होकर राष्ट्रीय स्तर तक कराए जाते हैं,एवं मानको के अनुसार चिकित्सा इकाई का आंकलन कर भारत सरकार द्वारा चिकित्सा इकाई को पुरस्कृत किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह नाथ,जिला क्वालिटी कंसल्टेंट,डॉ.मयंक चौहान,उषा रावत,NQAS एक्टरनल एसेसर,डॉ.अमित मेहरा, संतोष सिंह,यशपाल चौधरी व समस्त विकासखंडों से आए नर्सिंग अधिकारी व सी.एच.ओ.उपस्थित रहे।
Spread the love