श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन न कराने पर पुलिस ने मकान मालिकों का चालान किया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।सर्वेश पंवार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर एवं जयपाल सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत 2 टीमें गठित कर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत क्रमशःअपर रोड़,हनुमान मन्दिर,टम्टा मोहल्ला,अलकनन्दा विहार,एजेन्सी मोहल्ला,गुरुद्वारा वाली गली में लगभग 135 किरायादारो/मजदूरों का भौतिक सत्यापन किया गया,जिसमे से 11 मकान मालिको द्वारा किरायादारों का पुलिस सत्यापन न कराने के कारण मौके पर टीम द्वारा 83 पुलिस एक्ट न्यायालय के अन्तर्गत प्रति मकान मालिक 10-10 हजार रु. कुल एक लाख,दस हजार रु.के चालान किये गये। प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी मकान मालिको से आग्रह किया कि वह अपने-अपने किरायेदारों/नौकरों का शत प्रतिशत सत्यापन कराये। निकट भविष्य में भी इसी प्रकार से सत्यापन अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।
Spread the love