Spread the love

गुलदार हमले में महिला की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने की प्रभावित परिवार से मुलाकात सुरक्षा के दिए निर्देश

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटी में गुलदार के हमले में श्रीमती गिन्नी देवी की मृत्यु के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत शनिवार को गाँव पहुँचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। उनके साथ डीएफओ अभिमन्यु,ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,अधिकारीगण,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम तैनात मंत्री रावत ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जब तक गुलदार पकड़ा या समाप्त नहीं किया जाता,तब तक स्कूली बच्चों के साथ लगातार वन विभाग की टीम मौजूद रहेगी और गाँव में निरंतर गश्त जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गुलदार को पकड़ने और आवश्यकता पड़ने पर समाप्त करने के आदेश पहले ही जारी कर चुकी है। प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि मंत्री के सहयोग से प्रभावित परिवार को 1,20,000 रुपये की तात्कालिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही शेष 4,80,000 रुपये की सहायता भी प्रदान कर दी जाएगी। वन सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत होगी वन विभाग ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दो प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। पहला-श्रीनगर में इंटीग्रेटेड फॉरेस्ट चौकी की स्थापना,जहाँ रेस्क्यू उपकरण और वनकर्मी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।दूसरा-नागदेव में एनिमल ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना,ताकि घायल पशुओं का त्वरित उपचार हो सके। मंत्री रावत ने दोनों प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को गाँव में सुरक्षा एवं गश्त और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp