श्रीनगर में भव्य एकता मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश की एकता और अखंडता का संदेश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में चल रहे सरदार 150 एकता मार्च के तहत श्रीनगर में भव्य एकता मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ,विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। मार्च एनआईटी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए गोला बाजार तक राष्ट्र एकता के गीतों के साथ आगे बढ़ा। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मार्च में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। यह एकता मार्च उनके आदर्शों को नमन है और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी राकेश नेगी और श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल के नेतृत्व में हुआ।मार्च में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,दिनेश पटवाल,पंकज सती,रेनू सुंदरियल,आशा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में देश की एकता,अखंडता और राष्ट्र भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Spread the love