देवप्रयाग के पयाल गाँव में कार हादसे पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रातभर सर्च कर घायल चालक को खाई से सुरक्षित निकाला
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।रात्रि लगभग 2:00 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि पयाल गाँव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़ी है,तथा वाहन का चालक मौके पर मौजूद नहीं है।सूचना पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह मय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुँचकर पाया गया कि वाहन UK07 AT 8978 डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ा है तथा वाहन का दरवाज़ा खुला मिला,वाहन रात्रि में सबदरखाल से देवप्रयाग की तरफ आ रहा था। जिसमें चालक के लापता होने पर यह आशंका बनी कि संभवतः वह अंधेरे में आसपास की खाई या जंगल क्षेत्र में गिर हो सकता है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा रात्रि में ही घटनास्थल के आसपास,खाई, झाड़ियों तथा संभावित मार्गों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया। रात्रि का अंधेरा,दुर्गम भू-भाग एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीमों द्वारा लगातार तलाशी अभियान संचालित किया गया। लगातार सघन तलाशी के दौरान सुबह पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली जब चालक जगदीश भट्ट खाई में घायल अवस्था में मिला।पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा उक्त चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया,जहाँ चालक का उपचार जारी है। नाम पता घायल चालक,जगदीश भट्ट (उम्र 48 वर्ष) पुत्र बद्रीप्रसाद भट्ट ग्राम बाह बाजार देवप्रयाग,पुलिस टीम,थानाध्यक्ष देवप्रयाग उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह,आरक्षी राकेश सिंह,आरक्षी विक्रम सिंह,एसडीआरएफ पुलिस टीम,अपर उपनिरीक्षक तेजपाल राणा,मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट,आरक्षी प्रीतम नेगी,अरविंद रावत,नागेन्द्र रावत।
Spread the love