Spread the love

मसूरी अल्ट्रा मैराथन में श्रीनगर चौरास के सबल सिंह बिष्ट ने चमकाया नाम 50 किमी दौड़ के 50 वर्ष वर्ग में जीता कांस्य पदक

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।मसूरी में आयोजित ऑल इंडिया मसूरी अल्ट्रा 50 किमी मैराथन में श्रीनगर चौरास निवासी सबल सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। क्षेत्र के इस धावक ने लगातार दूसरी बार 50 किलोमीटर की कठिन मैराथन में भाग लेकर पदक जीतकर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले भी वह प्रथम हाई एल्टीट्यूड आदि कैलाश मैराथन में 50 किमी दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। कठिन हिमालयी परिस्थितियों में आयोजित मैराथनों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें क्षेत्र के उभरते मैराथन धावकों में विशेष पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। सबल सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि पूरे पहाड़ी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp