Spread the love

शफा होम नशा मुक्ति केंद्र कोटद्वार के वार्षिक समारोह अवसर पर नशा उन्मूलन पर किया गया मार्गदर्शन

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।शफा होम नशा मुक्ति केंद्र,कोटद्वार के स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार,चंद्रमोहन सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा अपने प्रेरक संबोधन में उपस्थित लोगों को नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी जिसमें बताया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है,बल्कि परिवार और समाज की संरचना को भी गहराई से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा कोई अपराध नहीं,बल्कि एक ऐसी बीमारी है,जिसका उपचार सही मार्गदर्शन,आत्मविश्वास और परिवार की समझदारीपूर्ण भूमिका से संभव है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेरणा देते हुए कहा कि हर व्यक्ति में बदलाव की क्षमता होती है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि वह स्वयं पर विश्वास बनाए रखे और अपने जीवन को फिर से नई दिशा देने का साहस जुटाए। साथ ही उन्होंने परिजनों को भी जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति केन्द्र में उपचार की प्रक्रिया में उनका धैर्य,सहयोग और सकारात्मक व्यवहार सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल कानून या सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें,तो एक नशा-मुक्त,सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार,विद्या मेहता ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp