श्रीनगर व सीआईयू की संयुक्त चैकिंग में युवक 8 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने एक युवक को 8 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। 26 नवंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक सिद्वान्त रावत,निवासी ग्राम कोठड़ श्रीनगर को रोककर तलाशी ली।तलाशी में उसके पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई,जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह स्मैक रामपुर, उत्तर प्रदेश से लेकर आया था और उसे श्रीनगर में बेचने की योजना थी। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी से संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। चैकिंग टीम में महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट,अपर उपनिरीक्षक निजाम अली,हेड कांस्टेबल मनोज बमसुवाल, कांस्टेबल मुकेश आर्य,हेड कांस्टेबल हरीश सिंह (सीआईयू),कांस्टेबल सोयब अहमद (सीआईयू) और कांस्टेबल अर्जुन शामिल थे।
Spread the love