Spread the love

श्रीनगर में संघ शताब्दी वर्ष के तहत व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीनगर की महावीर और सुभाष बस्ती में व्यापक गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर समाज जागरण के उद्देश्य से संपर्क स्थापित किया और संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने परिवारों को संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य,स्व-बोध और कुटुंब प्रबोधन के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में ये पाँच विषय समाज के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वयंसेवकों ने संघ द्वारा संचालित सेवा कार्यों,समाजहित के प्रयासों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी स्थानीय लोगों को दी। नागरिकों ने अभियान का स्वागत करते हुए इन सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। गृह संपर्क अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव,नगर और हर घर तक पहुँचना है। अभियान में विभाग प्रचारक राहुल,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी,पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,आशीष उनियाल सहित स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp