राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में नशा मुक्ति और तंबाकू नियंत्रण पर युवाओं का संयुक्त जागरूकता संवेदीकरण कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से युवाओं को स्वस्थ सुरक्षित व जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम,नशा मुक्त अभियान तथा पी.सी.पी.एन.डी.टी.कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में संयुक्त संवेदीकरण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के अंतर्गत एन.डी.पी.एस.व कोटपा एक्ट के साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार के मानसिक अवसाद,व मादक पदार्थों की लत को छोड़ने हेतु निःशुल्क कंसल्टेशन के लिए टेली मानस सेवा 14416 को लेकर भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा आनंद सिंह रावत द्वारा नशा मुक्ति को लेकर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ.छाया सिंह,डॉ.हरिओम रावत,जिला सलाहकार एन.टी.सी.पी.स्वेता गुसाईं,जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत,आई.ई.सी.समन्वयक शकुंतला नेगी,समन्वयक मानसिक स्वास्थ्य मनमोहन देवली,प्रवीण रावत व कॉलेज के छात्र छात्राएं,मौजूद रहे ।
Spread the love