Spread the love

केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर बार एसोसिएशन श्रीनगर ने जताई खुशी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांधरी ने दिनांक 26 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को स्काउट्स एण्ड गाइडस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर एवं आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में राढ़बंगा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक खुशी व्यक्त की है एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है अनूप श्री पांधरी ने कहा कि केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,सहकारिता के क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किये हैं जिससे शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सहकारिता के क्षेत्र में काफी सुधार आया है व आम जनता को इसका लाभ मिला है व ऐसे समय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्काउट्स एण्ड गाइडस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है जिसकी बार एसोसिएशन श्रीनगर सराहना करती है। खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व महासचिव विकास पंत,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,आनंद सिंह बुटोला,सुनीता भण्डारी,बलबीर सिंह रौतेला,राजेश जैन,ओम प्रकाश मैठाणी,परमानंद मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp